हिमाचल में बीते तीन दिन के दौरान पारा पांच डिग्री तक चढ़ गया है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2 और राजधानी शिमला में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 29 मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों सहित राजधानी शिमला में वीरवार को इस साल मार्च महीने का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 23.6, भुंतर में 29.0, कल्पा में 18.0, धर्मशाला में 24.6, नाहन में 29.0, सोलन में 27.5, चंबा में 26.2, हमीरपुर-बिलासपुर में 31.3, मंडी में 25.1, कांगड़ा में 29.0 और मनाली में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।