फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में पांच दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम

Sun, 25 Feb 2024 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बदलने वाला है। सोमवार से 2 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान तापमान में कमी होने से ठंड बढ़ेगी। शनिवार रात को शिमला और सोलन का न्यूनतम पारा शून्य रहा। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। रविवार शाम तक प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे मनाली-लेह, आनी-कुल्लू और ग्रांफू-काजा सहित 292 सड़कें और 107 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। तेज हवाएं चलने के चलते अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। बीते चार दिनों से धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, बिलासपुर में 22.4, मंडी में 20, सुंदरनगर में 20.3, कांगड़ा-नाहन में 19.9, भुंतर में 18.6, धर्मशाला में 18.0, सोलन में 17.8, चंबा में 17.6, डलहौजी में 16.0, शिमला में 11.5, मनाली में 8.4, कुफरी में 5.5, कल्पा में 5.0, नारकंडा में 4.8 और कुकुमसेरी में 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 फरवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार और मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 29 फरवरी से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। ऐसे में 29 फरवरी से दो मार्च तक दोबारा बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्षेत्र            न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी - 13.9
केलांग - 11.7
कल्पा - 7.2
नारकंडा - 4.0
रिकांगपिओ - 2.9
कुफरी - 2.6
डलहौजी - 2.5
भरमौर - 2.3
मनाली - 2.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें