चार दिन बारिश, अंधड़ का पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 से 4 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 1 से 4 मई तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्य पर्वतीय जिलों सहित मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
सोमवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 14.5, भुंतर 11.1, कल्पा 6.5, धर्मशाला 17.8, ऊना 14.4, नाहन 18.0, केलांग 3.3, पालमपुर 18.0, सोलन 13.4, मनाली 9.5 , कांगड़ा 17.0, मंडी 15.6, बिलासपुर 14.9, हमीरपुर 14.2, चंबा 11.9, कुफरी 14.1, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 10.5, भरमाैर 14.3, रिकांगपिओ 9.5, सेऊबाग 9.0, धाैलाकुआं 17.6, बरठीं 13.2, कसाैली 18.5, सराहन 12.1, पांवटा साहिब 28.0, ताबो 5.9 व बजाैरा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना अधिकतम तापमान
रविवार को शिमला अधिकतम तापमान 28.2, सुंदरनगर का 36.8, भुंतर का 34.5, कल्पा का 20.2, धर्मशाला का 33.0, ऊना का 42.0, नाहन का 35.8, केलांग का 15.5, सोलन का 33.0, मनाली का 26.4, कांगड़ा का 37.0, मंडी का 36.6, बिलासपुर का 37.9 और हमीरपुर 37.0, चंबा का 32.8, डलहौजी का 21.5 और जुब्बड़हट्टी का 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।