फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 17 May 2025 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। 
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम बदलेगा। सोमवार को कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मैदानी जिलों में धूप खिली रही। दोपहर बाद शिमला में बूंदाबांदी के अलावा हमीरपुर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। ऊना में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। प्रदेश के 15 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इन स्थानों के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को इन जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 मई तक यहां मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 40.8
कांगड़ा 38.5
बिलासपुर 38.4
सुंदरनगर 38.0
मंडी 36.9
बरठीं 36.7
धौलाकुआं 36.5
भुंतर 36.2
नाहन 35.0
धर्मशाला 34.0
चंबा 33.8
सोलन 33.0
मनाली 27.2
शिमला 27.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें