राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 20 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों केलांग और समदो में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 और समदो में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, सुंदरनगर में 26.7, कांगड़ा में 26.1, चंबा में 25.9, भुंतर में 25.8, धर्मशाला-सोलन-मंडी में 25.0, नाहन में 24.2, शिमला में 20.0 और मनाली में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, सोमवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.2, मनाली में 4.2, रिकांगपिओ में 4.7, नारकंडा-भुंतर में 6.0, सुंदरनगर में 7.6, सोलन में 7.7, शिमला में 8.3, मंडी में 9.5, ऊना में 9.8, धर्मशाला में 10.2, कांगड़ा में 10.6 और नाहन में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।