फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: डोहरनी नाले में हिमस्खलन से ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग बंद, प्रदेश में 7 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 03 Jun 2023 09:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

डोहरनी नाले में हिमस्खलन गिरने से बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा है। दोपहर बाद हुए हिमस्खलन से हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
हिमस्खलन - फोटो : अमर उजालाभिंगी नाला में गिरा हिमखंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सामरिक महत्व का ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग ग्रांफू से सात किलोमीटर दूर डोहरनी नाले में हिमस्खलन गिरने से बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा है। दोपहर बाद हुए हिमस्खलन से हालांकि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बीआरओ ने ग्रांफू-काजा मार्ग से बर्फ हटाकर हाल ही में बहाल किया है, जबकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने इस मार्ग को यातायात के लिए एक जून के लिए खोला है। अभी इस मार्ग पर फोर बाई फोर व चेन वाले वाहनों को छोड़ा जा रहा है। बीआरओ के अनुसार लगातार हिमपात होने से उनकी भी दिक्कत बढ़ी है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि डोहरनी नाले में गिरे हिमस्खलन को हटाने में बीआरओ जुटा है। शनिवार को मौसम खुलने के बाद मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रहीं। मौसम खुलने से जिला कुल्लू और लाहौलवासियों के साथ सैर सपाटे को आ रहे पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में में शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले पांच से छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार को मंडी में अधिकतम तापमान 34.9, ऊना 34.0, हमीरपुर 33.3, कांगडा 31.2, नाहन  28.3, सोलन 28.0, बिलासपुर-धर्मशाला 27.5, शिमला 23.8 और केलांग में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश को छोड़कर प्रदेश में 7 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 6 जून को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से  येलो अलर्ट जारी हुआ है।  प्रदेश के निचले व मैदानी भागों में 7 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 13.5, भुंतर 11.6, कल्पा 5.7, धर्मशाला 15.2, ऊना 16.5, नाहन 17.9, केलांग 3.9, पालमपुर 12.7, सोलन 12.0, कांगड़ा 15.2, मंडी 14.4, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 15.3, चंबा 14.5, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 14.0, कुफरी 8.8, कुकुमसेरी 5.7, नारकंडा 8.7, भरमौर 11.0, रिकांगपिओ 8.6, सेऊबाग 11.2, धौलाकुआं 18.1, बरठीं 15.3, मशोबरा 21.0, पांवटा साहिब 10.5, सराहन 12.0 और देहरा गोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें