फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में खिली धूप, इस दिन तक अब मौसम रहेगा साफ; जानें वैदर अपडेट विस्तार से

Sun, 07 Jun 2026 10:43 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा, जबकि 10 जून से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बदले मौसम के बीच मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।

विज्ञापन


प्रदेश के सबसे गर्म क्षेत्रों में शामिल ऊना में अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और सोलन सहित कई जिलों में भी तापमान बीते दिनों के मुकाबले बढ़ा है। शिमला, मनाली और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिन के समय तेज धूप से गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जून तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 10 जून से 13 जून के बीच कई जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

पांवटा में 26, देहरा में 23 डिग्री पहुंचा रात का पारा
प्रदेश में मौसम साफ होने के साथ ही रात का पारा भी बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 26.0, हमीरपुर के नेरी में 24.1, देहरा गोपीपुर में 23.0, बिलासपुर में 22.5, मंडी में 21.7, ऊना में 20.7, कांगड़ा में 20.2, सोलन में 18.0, धर्मशाला-नाहन में 17.7, शिमला में 15.8 और मनाली में 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

बरठीं में 35.2, मंडी में 34.8 डिग्री रहा तापमान 
प्रदेश में अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। ऊना में 39.5 डिग्री, नेरी में 36.7, बरठीं में 35.2, मंडी में 34.8, सुंदरनगर में 34.7, नाहन में 34.5, कांगड़ा में 34.5, सोलन में 33.0, भुंतर में 33.0, चंबा में 32.6, धर्मशाला में 32.0, शिमला में 27.0, मनाली में 25.2, कल्पा में 21.9, ताबो में 21.8, केलांग में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें