फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: बर्फबारी से अटल टनल बंद, बाधित रहे तीन हाईवे, पत्थर गिरने से पलटी एंबुलेंस

Thu, 27 Apr 2023 10:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अटल टनल बंद हो गई है जबकि फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अटल टनल बंद हो गई है जबकि फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे वीरवार को ठप रहा। धरवाला के पास रावी नदी में 15 मीटर लंबा डंगा समा गया। भूस्खलन से सात घंटे कुल्लू-आनी एनएच भी बाधित रहा। मंडी में बारिश के चलते वीरवार दोपहर करीब 12 बजे मंडी बाईपास पर पहाड़ी से चट्टानें गिरने से चंडीगढ़­-मनाली एनएच करीब एक घंटा बाधित रहा।

विज्ञापन



इस दौरान मंडी बस स्टैंड से लेकर पुलघराट तक एनएएच पर लंबा जाम लग गया। बर्फबारी के कारण जिला चंबा की ग्राम पंचायत करैल के पुंटों गांव में फलदार पौधों और पेड़ों से फूल गिरने से दर्जन भर बागवानों के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के झज्जाकोठी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों से एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। चंबा के हरदासपुरा वार्ड में मुगला मोहल्ला में निकासी नाली का पानी लोगों के घरों में पहुंचने से सामान को नुकसान पहुंचा है। 

अटल टनल रोहतांग, किन्नौर, कुल्लू के जलोड़ी जोत और पांगी-भरमौर की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में झमाझम बादल बरसे। राजधानी शिमला में दोपहर को अंधेरा छा गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। एक मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बारिश से जिला सोलन के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश मिलीमीटर में
चंबा        36
कांगड़ा      30
सुंदरनगर    26
भुंतर       20
मनाली     16
मंडी       11

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें