समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में सोमवार को हुए भूस्खलन की घटना के दिन से पुलिस को मिली लापता लोगों की सूची में से वीरवार तक 14 केशव मिल चुके हैं। इनमें एक की पहचान अभी भी नहीं हो सकी है। सात लोग अभी भी लापता हैं। अभी तक अमन शर्मा, सायशा शर्मा, नायरा, संजीव ठाकुर, अमित ठाकुर, संतोष शर्मा, किरण, हरीश, मांसी वर्मा, रेखा शर्मा, मंदिर के पुजारी राजेश सूमन, अर्चना शर्मा और पीएल शर्मा के शव मिले हैं। एक लावारिस शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लापता लोगों में पीएल शर्मा के बेटे ईश शर्मा, शंकर नेगी, अविनाश नेगी, सौरभ, पवन शर्मा, समायरा और नीरज शामिल है।
अनाडेल में जेसीबी मशीन को उतारता हेलिकाप्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलिकाप्टर ने जेसीबी मशीन को हुक से हवा में लटकाकर अनाडेल हेलीपैड पर उतारा। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बताया कि हेलिकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग की गई। मंगलवार को लगभग 11:45 बजे चिनूक ने उड़ान भरी। एडवांस्ड स्टडी के ऊपर उड़ान के बाद हेलिकाप्टर हवा में भारी सामान लेकर शिमला से चंडी मंदिर एयरबेस की ओर लौट आया।
पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। इसके बाद शाम करीब 4:30 चिनूक ने फिर से उड़ान भरी। दूसरे प्रयास में हेलिकाप्टर को सफलता मिली और अनाडेल में हवा में जेसीबी को सफलतापूर्वक जमीन पर उतार दिया। भारतीय सेना राज्य में सड़कों को साफ करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल करेगी।