मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक और दो नवंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मतगणना के दिन प्रदेश में मौसम विजयी प्रत्याशियों के जश्न में खलल डाल सकता है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान में मौसम बाधक नहीं बनेगा। इन क्षेत्रों सहित प्रदेश भर में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक और दो नवंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मतगणना के दिन प्रदेश में मौसम विजयी प्रत्याशियों के जश्न में खलल डाल सकता है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।