फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

Mon, 21 Feb 2022 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा, कुल्लू व मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 27.2, बिलासपुर में 25.0, सुंदरनगर में 24.7, हमीरपुर में 24.4, कांगड़ा में 22.8, सोलन में 22.2, भुंतर में 22.0, चंबा में 21.8, धर्मशाला में 21.2, शिमला में 14.9, कल्पा में 9.6, कुफरी में 7.7 और केलांग में 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.5, कल्पा में माइनस 3.0, मनाली में शून्य, कुफरी में 0.5, सोलन में 2.3, भुंतर में 2.4, शिमला में 3.8 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा, कुल्लू व मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और मंडी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 24 फरवरी के बाद बारिश और बर्फबारी में कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें