फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में ओलावृष्टि, 10 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ

Wed, 09 Feb 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 10 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी की वजह से अभी भी कई सड़कें बंद हैं। 
विज्ञापन
शिमला में ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की चोटियों व ऊंचाई वाले कई भागों में हल्की बर्फबारी हुई है। बुधवार शाम को शिमला में बारिश और ओलावृष्टि हुई जबकि कुफरी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, दिनभर शहर में बादलों की लुक्का छिपी चली रही। दोपहर बाद करीब साढ़े पांच बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। छह बजे के बाद करीब 15 मिनट तक शहर में ओले बरसे और शहर की सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। इसके बाद सड़कों पर वाहना स्किड होने शुरू हो गए। हालांकि करीब पौने घंटे बाद ओले पिघलने से यातायात सामान्य हो गया। विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में 10 से 13 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल, बारालाचा, कुंजुम दर्रा में फाहे गिरने से कड़ाके की ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। सासे मनाली ने कुल्लू और लाहौल के बर्फीले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की फिर चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


165 सड़कें अभी भी ठप
उधर, बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी की वजह से अभी भी कई सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम छह बजे तक प्रदेश में 165 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। जबकि अधिकतर बिजली ट्रांसफर बहाल कर दिए गए हैं। हालांकि अभी भी 49 पेयजल योजनाएं  प्रभावित चल रही हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर संपर्क मार्गों और सड़कों को बहाल करें। लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग के कर्मियों को केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी। 

19 घंटे बाद खुला मनाली-किलाड़ मार्ग
वहीं, भूस्खलन और हिमस्खलन से बाधित जनजातीय क्षेत्र लाहौल और पांगी को जोड़ने वाली मनाली-उदयपुर-किलाड़ सड़क 19 घंटे बाद सीमा सड़क संगठन के जवानों ने बहाल कर दी है। मंगलवार शाम को तिंदी-श्योर के बीच तीन जगहों पर हिमस्खलन से यह सड़क बंद हो गई थी। सर्दी के मौसम में इस मार्ग में आवाजाही करना काफी जोखिम भरा रहता है। इस मार्ग पर कभी भी भूस्खलन व हिमखंड गिर सकते हैं। यहां दूरसंचार सेवाओं की भी दिक्कत रहती है। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद पांगी घाटी के लोग सर्दी के मौसम में भी लाहौल होकर लगातार अपने गंतव्यों की ओर आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन लाहौल के अंतिम गांव तिंदी से आगे सड़क में सफर काफी मुश्किल भरा हो गया है। उदयपुर में तैनात 94 के कमांडिंग अफसर मेजर दीपक भगत ने बताया कि तिंदी-श्योर के बीच अवरुद्ध मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। बीआरओ के जवान माइनस तापमान में कड़ाके की ठंड में हिमखंड व भूस्खलन से बंद सड़कों को बहाल कर रहे हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि बीआरओ ने करीब 50 मीटर हिस्से तक गिरे हिमखंड व भूस्खलन के मलबे को हटाकर खोल दिया है। 
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
केलांग में न्यूनतम तापमान -7.6 , कल्पा -2.6, कुफरी 1.4, मनाली 2.0, डलहौजी 0.8, शिमला 3.2, सुंदरनगर 5.4, भुंतर 7.1, धर्मशाला 7.4, ऊना 10.0, नाहन 9.2, पामलपुर 6.0, सोलन 5.2, कांगड़ा 7.2, मंडी 7.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 6.0, चंबा 6.9, जुब्बड़हट्टी 6.3 और पांवटा साहिब में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान
शिमला का अधिकतम तापमान 9.9, केलांग 0.6, कल्पा 3.9, डलहौजी 4.7, चंबा 18, धर्मशाला 20.1, कांगड़ा 20.1, भुंतर 18.1, हमीरपुर 19.6, ऊना 24.8, सुंदरनगर 19.6, भुंतर 18.1, कुफरी 2.9 और सोलन में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें