फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: आठ जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, दो जून तक मौसम खराब

Sun, 29 May 2022 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सोमवार को प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 2 जून तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में तीन दिन पूर्व मानसून के दस्तक देने के बाद हिमाचल में 10 जून तक प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 17 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। पिछले साल 13 जून को मानसून आया था। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में 2 जून तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान दोबारा 40 डिग्री पहुंच गया है।

चोटियों पर हल्की बर्फबारी,  ग्रांफू बाईपास स्नो प्वाइंट पर रिमझिम बारिश  
रोहतांग दर्रा की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं। कुंजम दर्रा, बारालाचा पास और शिंकुला की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ग्रांफू बाईपास स्नो प्वाइंट पर रविवार को रिमझिम बारिश हुई है। वहीं, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य शहरों में गर्मी बढ़ने के कारण सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। खासकर सैलानी मनाली और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति पहुंच रहे हैं। सैलानी रोहतांग दर्रा पर जाकर बर्फ का मजा भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली गिरने से 63 भेड़-बकरियों की मौत
बिजली गिरने की वजह से 63 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। बिजली शनिवार देर रात मुल्थान से 20 किलोमीटर दूर राज गुंधा में गिरी। घटना के वक्त भेड़ पालक किरपू राम, अंग्रेज और शूंका राम भी मौके पर मौजूद थे। तीनों बाल-बाल बच गए। हालांकि, भेड़-बकरियों की मौत से इन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार पीसी कौंडल ने बताया कि पटवारी, कानूनगो, मुल्थान पुलिस, पशुपालन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। पीड़ित भेड़ पालकों को छह-छह हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें