हिमाचल में मंगलवार और बुधवार को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार समूचे प्रदेश में इन दो दिनों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में चार जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। वहीं, राजधानी शिमला सहित अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को धूप खिली रही। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार जून और जुलाई की बारिश मक्की की फसल, सेब और अन्य फलों का आकार बढ़ाने में मददगार साबित होती है।