फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल के छह जिलों में 26 से बारिश के आसार, मैदानी भागों में 34 डिग्री के पार अधिकतम तापमान

Thu, 23 Jun 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में 28 जून के बाद ही मानसून के प्रवेश होने की संभावना है।वहीं, मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश के मौसम में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हिमाचल के छह जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 28 जून के बाद ही मानसून के प्रवेश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 26 जून से बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 27 जून तक मौसम साफ रहेगा। 25 जून तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश के मौसम में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            अधिकतम    न्यूनतम
बिलासपुर    35.0            21.5
कांगड़ा        34.6            19.5
ऊना           34.4             21.4
हमीरपुर      34.1             19.2
चंबा            33.1             17.1
नाहन          32.2             22.5    
सोलन         31.5             16.9
धर्मशाला     31.2             19.2
शिमला       26.5             16.2
कल्पा         25.9              9.4    
केलांग       21.4               8.2


पहाड़ी दरकी, पांच घंटे बंद रहा खड़ामुख-होली मार्ग
वहीं, खड़ामुख-होली मार्ग पर पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। ज्यूरा मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से सड़क के बीचोंबीच चट्टानें और मलबा गिर गया। सड़क बंद होने से खड़ामुख और होली की तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में लोगों को घंटों वाहनों में बैठकर ही मार्ग के सुचारु होने तक इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग और निजी जलविद्युत परियोजना की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल करने में जुट गई। दोपहर बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद खुले मौसम में अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। गुरुवार सुबह 9:00 बजे के करीब अचानक पहाड़ी दरकने से चट्टानें सड़क पर आ गिरीं जिससे सड़क का कुछ भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि पहाड़ दरकने से सड़क के बीचोंबीच गिरी चट्टानों की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ी दुर्घटना सकती थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयचंद ठाकुर ने बताया कि पहाड़ी से गिरी चट्टानों से मार्ग बंद हुआ था। सड़क को भी क्षति पहुंची है। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल करवा दिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें