फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH Department Recruitment: बैचवाइज भरे जाएंगे आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट के पद

Thu, 23 Jun 2022 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश में 105 पदों पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की बैचवाइज भर्ती करेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
आयुष विभाग में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश में 105 पदों पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की बैचवाइज भर्ती करेगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अनारक्षित में 12/2009 बैच, अनारक्षित एक्स सर्विसमैन और डब्लूएफएफ अभी तक का बैच, अनुसूचित जाति में 12/2012 बैच, अनुसूचित जाति एक्स सर्विसमैन और डब्लू एफएफ का अभी तक, अनुसूचित जनजाति के 12/2015 बैच, अनुसूचित जनजाति एक्स सर्विसमैन का अभी तक, अन्य पिछड़ा वर्ग का 12/2012 तक बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग एक्स सर्विसमैन का अभी तक, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग का अभी तक के बैच को प्रायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश आयुष विभाग शिमला 38 पदों के लिए आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की भर्ती करेगा। इनमें सामान्य श्रेणी अनारक्षित के 16, अनुसूचित जाति अनारक्षित के 7, अनुसूचित जाति बीपीएल के 1, अनुसूचित जनजाति के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के 7, अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल के 1 और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के 4 पद शामिल हैं। आवेदक 3 जुलाई से पहले और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के आवेदक 28 जून के पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें