चंबा में भारी बारिश ने मचाई तबाही
- फोटो : संवाद
चंबा जिले की चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टैपा के गांव हैयल में बुधवार शाम भारी बारिश हुई। हैयल गांव के साथ लगती पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी गांव में घुस गया। इससे खेतों में मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद ओलावृष्टि से सेब की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। हैयल गांव के डूम, तुलसी, जन्म सिंह, हेमराज, रूप सिंह, प्रेमलाल, जयराम, बैसु राम, धर्म सिंह सहित अन्य करीब 27 परिवारों की फसल के बह जाने की आशंका है। ग्राम पंचायत टैपा के प्रधान ध्यान सिंह ने बताया हैयल गांव में भारी बारिश से मक्की और सेब की फसल बह गई है। एसडीएम तीसा गिरीश शर्मा ने कहा कि भारी बारिश से फसलों के हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।