ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठंड
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 16 अक्तूबर को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री, मनाली में 5.9 डिग्री और कल्पा में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश के मौसम केंद्रों में सबसे अधिक रहा।
22 अक्तूबर तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालिया बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद अब मौसम के शुष्क रहने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान कम रहने के कारण ठंड का असर बना रह सकता है।