फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में सुबह बरसे बादल, दिन में खिली धूप, 18 जून तक मौसम खराब

Wed, 14 Jun 2023 09:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।
विज्ञापन
शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में बुधवार सुबह दस बजे बादल झमाझम बरसे। दिन में मौसम साफ रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।

विज्ञापन


राजधानी में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। दस बजते ही शहर में बादल छा गए। करीब आधा घंटा शहर में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम फिर साफ हो गया। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन-सिरमौर के कई क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच रहा। बुधवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 37.8, ऊना में 37.0, हमीरपुर में 35.7, बिलासपुर में 34.5, कांगड़ा में 34.4, मंडी में 33.8, चंबा में 32.9, नाहन में 32.6, सोलन-धर्मशाला में 30.0 और शिमला में 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


लाहौल में महसूस किए गए भूकंप के झटके
लाहौल घाटी में फिर से भूकंप का झटका महूसस किया गया है। एक दिन में दो झटके लगने से घाटीवासी सहम गए हैं। जानकारी के अनुसार 13 जून देर शाम को 6:21 बजे लाहौल में एक भूकंप का झटका लगा। जबकि, इसी दिन दोपहर बाद 1:35 मिनट पर भी भूकंप का झटका लगा था। बताया जा रहा है कि शाम के समय आए भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें