जिला कांगड़ा के जसवां परागपुर के रक्कड़ में तहसील भवन के साथ लगाई गई सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा बारिश के कारण गिर गया। इससे तहसील भवन को खतरा बन गया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। गुरुवार शाम तक प्रदेश में बारिश से सात सड़कें, छह बिजली ट्रांसफार्मर और 23 पेयजल योजनाएं ठप रही। मंडी में चार और चंबा, कुल्लू व लाहौल स्पीति में एक-एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुल्लू जिला में पांच और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। चंबा में 20 और बिलासपुर में 23 पेयजल योजनाएं भी ठप हो गई हैं। इसके अलावा प्रदेश में छह पक्के और सात कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुल्लू में पांच दुकानें और 11 घराट भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रदेश में जारी बारिश से अभी तक 17,265 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 34.8 22.0
कांगड़ा 32.2 23.2
हमीरपुर 32.1 22.9
बिलासपुर 29.8 24.5
चंबा 29.8 23.5
नाहन 29.4 24.7
धर्मशाला 28.0 19.2
शिमला 24.2 17.2
कल्पा 22.2 13.6
केलांग 21.9 13.6
क्षेत्र बारिश (मिलीमीटर में)
धर्मशाला 105
पांवटा साहिब 74
पालमपुर 68
सरकाघाट 41
घुमारवीं 33
नारकंडा 24
शिमला 17
कोटखाई 13
ऊना 10