किसी भी संकट की स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 व 1077 व स्थानीय पुलिस स्टेशन के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को पर्यटन विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि यात्रा करते समय अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखें। मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार ही यात्रा आरंभ करें।
क्या कहते हैं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अगले चार से पांच दिनों में मानसून फिर सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इससे बिजली-पानी आपूर्ति बाधित होने, भूस्खलन, बाढ़ आने, कम दृश्यता जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी।
न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.2, भुंतर 21.6, कल्पा 14.8, धर्मशाला 19.2, ऊना 22.0, नाहन 22.1, केलांग 14.2, पालमपुर 19.0, सोलन 20.0, मनाली 18.1, कांगड़ा 23.0, मंडी 22.7, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 22.0, चंबा 21.8, डलहौजी 15.1, जुब्बड़हट्टी 18.0, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 14.4, नारकंडा 13.8, रिकांगपिओ 19.3, सेऊबाग 21.5, धौलाकुआं 23.5, बरठीं 23.0, मशोबरा 17.1, सराहन 17.5 और देहरा गोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.0, सुंदरनगर 32.5, भुंतर 32.5, कल्पा 20.6, धर्मशाला 28.0, ऊना 31.2, नाहन 28.7, केलांग 22.1, मनाली 21.8, कांगड़ा 31.0, मंडी 32.6, बिलासपुर 29.0, हमीरपुर 33.4, चंबा 32.5, डलहौजी 25.7, कुफरी 19.6, कुकुमसेरी 25.8, रिकांगपिओ 25.6, धौलाकुआं 32.2 और बरठीं में 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।