फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

Tue, 05 Jul 2022 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। बुधवार से प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा। बुधवार से प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में लगातार चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। 6 जुलाई के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 7 से 9 तक येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में बिजली, संचार और संबंधित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें। राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

कहां कितनी बारिश
सोमवार रात को रेणुका में 38, कोटखाई 20, मनाली 18, पांवटा साहिब और भरमौर 16-16, नाहन और रामपुर 10-10, नारकंडा 9, रोहड़ू 8, नादौन 4, सराहन और कुमारसेन में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24.3, सुंदरगनर 34.3, भुंतर 34.6, कल्पा 29.7, धर्मशाला 30.5, ऊना 38, नाहन 30.8, केलांग 28.2, पालमपुर 29, सोलन 31, ,कांगड़ा 34, हमीरपुर 34.7, चंबा 33.3, डलहौजी 24.6 और रिकांगपिओ में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.3, सुंदरनगर 23.6, भुंतर 22.0, कल्पा 16.8, धर्मशाला 22.2, ऊना 25.5, नाहन 24.1, केलांग 15.6, पालमपुर 20.0, सोलन 22.8, मनाली 18.2, कांगड़ा 25.2, मंडी 24.6, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.4, चंबा 24.1, डलहौजी 18.9, कुफरी 18.7, रिकांगपिओ 19.4 और पांवटा साहिब में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें