फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ऊना में 32.4 डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 25 Feb 2023 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 28 फरवरी व 1 मार्च को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 28 फरवरी व 1 मार्च को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।  26 व 27 फरवरी को भी एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 1 मार्च के लिए ऊंचाई वाले कई भागों में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य व निचले एक-दो भागों में 28 फरवरी व 1 मार्च को अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन


इन जिलों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
विभाग के अनुसार 1 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व लाहौल-स्पीति जिले के कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 5.6, भुंतर 4.9, कल्पा 1.4, धर्मशाला 11.2, ऊना 6.4, नाहन 13.1, केलांग माइनस 7.2, पालमपुर 8.5, सोलन 6.0, मनाली 3.4, कांगड़ा 8.8, मंडी 5.3, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 6.2, चंबा 7.8, डलहौजी 9.3, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 6.9, कुकुमसेरी माइनस 5.1, नारकंडा 4.4, रिकांगपिओ 4.0, सेऊबाग 3.6, धौलाकुआं 8.2, बरठीं 5.2, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ऊना में 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, शिमला में 19.6, कुफरी 14, डलहौजी 16, चंबा 26, केलांग 4.3, कांगड़ा 26.6, हमीरपुर 28, सुंदरनगर 27.5, कल्पा 14.4, रिकांगपिओ 19.5, बिलासपुर 29.5, कसौली 21.2 और धौलाकुआं 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें