फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, इस मानसून में अब तक 258 लोगों की हुई मौत

Thu, 25 Aug 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

गुरुवार शाम तक हिमाचल में 130 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रहीं। 77 बिजली ट्रांसफार्मर और 21 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। 20 दुकानें और 18 मकान गुरुवार को प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 28 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। पूरे प्रदेश में 31 अगस्त तक तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। उधर, गुरुवार शाम तक हिमाचल में 130 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रहीं। 77 बिजली ट्रांसफार्मर और 21 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। 20 दुकानें और 18 मकान गुरुवार को प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुए हैं। गुरुवार को कुल्लू में 68, चंबा में 29, मंडी में 15, शिमला में 14, कांगड़ा-सोलन में दो-दो सड़कों पर आवाजाही ठप रही। शिमला में 28, मंडी में 26, कुल्लू में 22 और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। इसके अलावा शिमला में 14 और चंबा में सात पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। राजधानी शिमला में गुरुवार को सुबह हल्की धूप खिली, शाम को बारिश हुई।

विज्ञापन


सरकार ने प्राकृतिक आपदा से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी
प्रदेश सरकार ने 29 जून से लेकर अब तक प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की विभिन्न विभागों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में राज्य के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने सभी विभागों को पत्र भी भेजा है। प्रदेश सरकार यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी। राज्य सरकार के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में करीब 1220 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसकी एवज में राज्य को केंद्र से सिर्फ 190 करोड़ मिले हैं। केंद्र से दूसरी किस्त 190 करोड़ मांगी जा रही है। इस मानसून सीजन में अब तक भूस्खलन, बादल फटने व अन्य आपदाओं में 258 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 270 मवेशियों की मौत हुई है। जबकि 1658 रिहायशी मकान, दुकानें, गोशालाएं व घराट क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

कहां कितनी बारिश
24 घंटों के दौरान डलहौजी में 28, हमीरपुर और शिमला में 24-24, मनाली 20, गोहर 18, घुमारवीं 17, कोठी 16, करसोग 13, सुंदरनगर 11, मंडी 10, कोटखाई 9 और बिलासपुर में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम
ऊना          34.9          24.7
बिलासपुर    33.4         24.5
कांगड़ा       31.2          22.6
चंबा          30.0           21.1
हमीरपुर    30.2          22.9
सोलन       29.0          19.9
नाहन        27.7          23.1    
धर्मशाला    20.0         20.2
केलांग        24.7        12.1
शिमला        22.0       16.5

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें