उधर, प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 5 जुलाई के लिए भारी बारिश व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जबकि 6 व 7 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान धौलाकुआं में120, रेणुका 95, मंडी 88, बिलासपुर 73, घुमारवीं 57, भराड़ी 55, गग्गल 54, बलद्वाड़ा 53, ऊना 52, रामपुर (ऊना)51, देहरा गोपीपुर 49, पांवटा साहिब 48, जुब्बड़हट्टी 46, कुमारसेन 43, मशोबरा-35, सुन्नी 34 पंडोह 33, कुफरी 31, झंडुता 30, कंडाघाट 29, पालमपुर और सुंदरनगर 27-27, बंजार 25, धर्मशाला 23, रामपुर 21 और नारकंडा में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरगनर 32.4 भुंतर 31.8, कल्पा 26.0, धर्मशाला 29.0, ऊना 31.4, नाहन 29.8, केलांग 27.0, पालमपुर 27.7, सोलन 20.7, मनाली 26.4, कांगड़ा 31.1, मंडी 33.4, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 32.5 चंबा 27.4, डलहौजी 21.7 और रिकांगपिओ में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 21.2, भुंतर 22.4, कल्पा 14.6, धर्मशाला 20.0, ऊना 20.0, नाहन 22.8, केलांग 13.2 पालमपुर 19.5, सोलन 21.4, मनाली 18.4, कांगड़ा 22.2, मंडी 21.6, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 22.5, चंबा 23.7 डलहौजी 17.7, कुफरी 14.1, रिकांगपिओ 17.6 और पांवटा साहिब में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।