फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में 29 मार्च से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 27 Mar 2023 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 मार्च की शाम से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जताए हैं। 
विज्ञापन
बर्फ से ढका लाहौल का जसरथ गांव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 मार्च की शाम से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार जताए हैं। 31 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। मौसम साफ बना रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं हुई। सोमवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29.8, ऊना 28.8, बिलासपुर 27.0, कांगड़ा 25.7, मंडी 25.6, भुंतर-सुंदरनगर 25.1, चंबा 24.5, नाहन 23.8, सोलन 23.4, धर्मशाला 22.0, शिमला 17.7, मनाली 17.0, कल्पा14.6 और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5, कुकुमसेरी माइनस 1.1, कल्पा 0.2, मनाली 2.2, शिमला 6.0 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कुल्लू-किलाड़ रूट पर 28 से दौड़ेगी एचआरटीसी की बस
 वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू से किलाड़ रूट पर फिर से बस सेवा शुरू कर रहा है। 28 मार्च से निगम ने बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान निगम की बस बंद कर दी थी। पांगी किलाड़ की तरफ बसों का संचालन बंद हो गया था। करीब चार महीनों के बाद एक बार फिर कुल्लू से किलाड़ रूट पर बस दौड़ेगी। इससे लोगों को टैक्सी में महंगे सफर से निजात मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुताबिक कुल्लू से बस सुबह 5:30 बजे चलेगी। मनाली से सुबह 7 बजे बस केलांग के लिए चलेगी। केलांग में पहुंचने के बाद इसे सुबह 9 बजे किलाड़ के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम बस का किलाड़ में ही होगा। अगले दिन बस किलाड़ से सुबह 7 बजे कुल्लू के लिए चलेगी। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ रूट पर 28 मार्च से निगम बस सेवा को शुरू कर रहा है। बस सेवा शुरू होने से चंबा जिलेे के किलाड़ की तरफ जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सड़क से बर्फ हटाने के बाद इसे यातायात के लिए सुचारु रखा गया है, इसके चलते पथ परिवहन निगम की ओर से बस चलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: MC Shimla Election: एमसी चुनाव का संभावित आरक्षण रोस्टर जारी, 20 वार्ड आरक्षित, यहां देखें सूची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें