फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, मतदान के दिन ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 11 Nov 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हरिपुरधार (सिरमौर)।

सार

शुक्रवार को शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।  केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए शनिवार को मतदान होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कई भागों में 14 नवंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं, 13 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।  15 नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शुक्रवार को शिमला समेत अन्य भागों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।  केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.3, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.0, कल्पा माइनस 0.8, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.0, नाहन 12.9, केलांग माइनस 4.7, पालमपुर 8.5, सोलन 5.5, मनाली 1.8, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 8.1, चंबा 7.5, डलहौजी 7.7, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी माइनस 1.4, कोटखाई 6.7, रिकांगपिओ 1.9, पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


चूड़धार में बर्फबारी से जम गए पाइप, जल संकट
चूड़धार चोटी में दो दिन बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम सुहावना हो गया। समुद्र तल से 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोटी पर दिनभर धूप खिली रही। चूड़धार में मौसम तो साफ हो गया है लेकिन बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है। यहां रात को पाले की मोटी परत जम रही है। इससे चूड़धार का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर माइनस दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 
चूड़धार के लिए उजाला खड्ड से आने वाली उठाऊ पेयजल योजना के पाइप जाम हो गए हैं। चूड़धार की पवित्र बावडिय़ां भी पिछले तीन दिन से पूरी तरह जाम हो गई हैं।

लिहाजा, चूड़धार में पेयजल संकट पैदा हो गया है। चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि दो दिन हुई बर्फबारी के बाद चूड़धार में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। तीन चार दिनों से सभी पेयजल योजनाएं पाला जमने का कारण जाम हो गई हैं। इस कारण चूड़धार में पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि कोई श्रद्धालु चूड़धार आने की योजना बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि चूड़धार चोटी पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई है। चूड़धार में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। यदि चूड़धार आना है तो श्रद्धालु गर्म टोपी और गर्म कपड़े पहन कर ही आएं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें