फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

Sat, 18 Nov 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही प्रदेश में ठंड कम हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत प्रदेशभर में शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ऊना का अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही प्रदेश में ठंड कम हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


कांगड़ा में अधिकतम तापमान 26.8, सुंदरनगर में 26.9, मंडी में 25.7, भुंतर में 25.5, नाहन में 25.4, धर्मशाला-सोलन में 25.0, चंबा में 24.9, शिमला में 19.2, कल्पा में 18.1, मनाली में 17.4 और केलांग में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, समदो में 0.2, मनाली में 3.4, कल्पा में 3.6, डलहौजी में 6.3, सोलन में 6.8, मंडी में 7.0, शिमला में 9.1 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें