फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी जिलों में 23 अप्रैल तक मौसम खराब, बारिश और बर्फबारी के आसार

Sun, 18 Apr 2021 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
रविवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दोबारा से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 20 और 21 अप्रैल को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश सहित अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। 21 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा हालांकि हल्के बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। शनिवार रात को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं होने से बन रही सूखे की स्थिति अब टल गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 23 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा मैदानी जिलों में 22 अप्रैल से धूप खिलने की संभावना है।

रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.0, नाहन में 30.4, कांगड़ा में 29.9, सुंदरनगर में 29.4, सोलन में 28.7, चंबा में 26.1, धर्मशाला में 20.8, शिमला में 19.9, डलहौजी में 13.4, कल्पा में 12.4 और केलांग में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, कल्पा में 0.8, मनाली में 4.0, डलहौजी-कुफरी में 4.9, शिमला में 7.8, मंडी में 10.1, चंबा में 11.1, धर्मशाला में 9.8, कांगड़ा में 13.2, हमीरपुर में 14.6, बिलासपुर में 15.0, ऊना में 15.2 औरा नाहन में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें