मौसम विभाग की ओर से पोस्ट मानसून सीजन के लिए वर्षा का दीर्घावधि पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। संभावित पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में अक्तूबर से दिसंबर तक कई क्षेत्रों में सामान्य से सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अक्तूबर के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई क्षेत्रों, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों सहित देश के अधिकांश उत्तरी क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। अक्तूबर महीने के दौरान पूरे देश में वर्षा सामान्य होने की अधिक संभावना है।
विभाग के अनुसार अक्तूबर में देश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसी प्रकार पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
शिमला में न्यूनतम मापमान, 12.8, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 9.6, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.2, ऊना 15.0, नाहन 17.5, केलांग 2.3, पालमपुर 12.5, सोलन 10.6, मनाली 7.1,कांगड़ा 13.9, मंडी 12.5, बिलासपुर 17.7, चंबा 13.2, डलहौजी 14.2, जुब्बड़हट्टी 13.5, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 2.1, नारकंडा 7.5, भरमौर 11.0, रिकांगपिओ 8.7, धौलाकुआं 15.2, बरठीं 16.1, मशोबरा 11.6, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, चंबा में अधिकतम तापमान 30.0, कांगड़ा 30.4, धर्मशाला 29.9, शिमला 23.2, सुंदरनगर 31.4, मंडी 31.5, बिलासपुर 32.1, बरठीं 30.1, रिकांगपिओ 26.4, सोलन 27.8 और धौलाकुआं में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।