फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलेगा मौसम

Thu, 23 Nov 2023 09:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में 25 नवंबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी की के आसार हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 25 नवंबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 26 से 29 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 नवंबर को मैदानी व निचले भागों में भी बारिश हो सकती है। इसी दिन कुछ भागों में बिजली चमकने व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि, 25 नवंबर तक सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.3, कल्पा 2.8, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.4, नाहन 11.6, पालमपुर 6.5, सोलन 4.8, मनाली 3.1, कांगड़ा 9.0, मंडी 5.8, चंबा 7.1, डलहौजी 8.4, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 8.0, नारकंडा 5.8, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 3.0, धौलाकुआं 9.7, बरठीं 8.3, समधो माइनस 2.2, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.5 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 25.0, नाहन 22.7, सोलन 25.2, डलहौजी 15.0, चंबा 22.6, कुकुमसेरी 15.0, मनाली 17.2, केलांग 10.5, धर्मशाला 23.0, कांगड़ा 23.3, मंडी 23.6,भुंतर 25.1, समधो 15.0, सुंदरनगर 24.6, कल्पा 17.1, बरठीं 23.0, नारकंडा 14.9, रिकांगपिओ 19.4, शिमला 18.4, कुफरी 13.5, जुब्बड़हट्टी 20.9, और धौलाकुआं में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

बर्फबारी से पहले चौहारघाटी, छोटा भंगाल में पांच माह का एडवांस राशन मिलना शुरू

उधर, चौहारघाटी और छोटा भंगाल में सर्दियों और बर्फबारी से पहले उपभोक्ताओं को पांच माह का एडवांस राशन मिलना शुरू हो गया है। यहां की 13 सहकारी सभाओं के राशन डिपुओं पर नवंबर में ही अगले पांच माह का राशन मिलना शुरू हो गया है। डिपो संचालकों ने उपभोक्ताओं से यह भी कहा है कि वे जल्द से जल्द राशन का उठा लें ताकि बर्फबारी में किसी भी तरह से कठिनाई न हो। बरोट अन्न भंडार के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छोटा भंगाल की छेरना, लोहारडी, मुल्थान, कोठी कोढ, बडा गांव, चौहारघाटी की कुटगढ़, बरोट, लपास, बोंचिंग, थल्टुखोड़, टिकन सभाओं को सर्दियों और बर्फबारी को देखते हुए पांच महीनों का एडवांस राशन मार्च तक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सहकारी सभाओं के सेल्समैन राजेंद्र, कृष्ण, श्याम आदि ने कहा कि इन सहकारी सभाओं के तहत आने वाले उपभोक्ता जल्द से जल्द राशन उठा सकते हैं। उधर, राशन के अलावा स्थानीय लोग पशुओं को भी चारा आदि एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। किसान सीता राम, लछमन, बीरी सिंह, राम सिंह ने कहा कि इस बार बर्फबारी जल्दी आ सकती है। ऐसे में किसान आजकल यहां पर पशुओं के लिए घास और चारा एकत्रित कर रहे हैं। इसके अलावा किसान फसलों की बिजाई में भी जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें