फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: नित्थर में भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल खराब, भूस्खलन से किलाड़-मनाली सड़क ठप

Fri, 02 Jun 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग/कुल्लू

सार

प्रदेश के जिला कुल्लू के नित्थर में गुरुवार रात को भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से सेब के फलों सहित पेड़ से पत्ते भी जमीन पर गिर गए हैं।
विज्ञापन
नित्थर में भारी ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के नित्थर में गुरुवार रात को भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से सेब के फलों सहित पेड़ से पत्ते भी जमीन पर गिर गए हैं। उपतहसील नित्थर के क्यूरी, ढमाह, निन्था और एडशी में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ। जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला किलाड़-कुल्लू-मनाली मार्ग फिंडरू के पास भूस्खलन से बंद हो गया है। गुरुवार रात को अचानक पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। इससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया। शुक्रवार को मार्ग पर यातायात शुरू नहीं हो पाया। मार्ग बाधित होने से पांगी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन


उधर, रोहतांग दर्रा सहित शिंकुला दर्रा व सीबी रेंज की चोटियों में बर्फबारी हुई। लेह से आए सैकड़ों वाहनों को दो दिन बाद शुक्रवार को सरचू से मनाली के लिए भेजा गया। जांस्कर घाटी को जोड़ने वाला शिंकुला दर्रा भी दारचा से आगे सभी तरह के वाहनों के लिए ठप हो गया है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों के समय में बदलाव किया है। सुबह दारचा से 9:00 से 11:00 बजे और सरचू से आने वाली गाडियों का समय अब दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक तय किया गया है। पहले यह समय शाम 4:00 बजे तक का था। जिला कांगड़ा में लगातार हो रही बारिश से लोगों को शुक्रवार दोपहर राहत मिली है। शुक्रवार सुबह भी जिले में बारिश का दौर जारी था, लेकिन दोपहर बाद बारिश रुकने के साथ कुछ समय के लिए हल्की धूप खिली।

बीआरओ ने रेस्क्यू कर किलिंग सराय पहुंचाए पर्यटक
वहीं, खराब मौसम में मनाली-लेह मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। खासकर लेह से मनाली आने वाले ट्रक चालकों और पर्यटकों को रात के समय जाम से परेशान होना पड़ रहा है। रात को माइनस तापमान में बर्फ जमने से छोटे वाहन बारालाचा और जिंगजिंगवार में फिसलन भी हो गई है। इस दौरान सीमा सड़क संगठन ने बारालाचा से 57 पर्यटकों को रेस्क्यू कर किलिंग सराय लाया गया। यहां खाने-पीने की सुविधा के साथ ऑक्सीजन, दवाइयों की व्यवस्था की। इसके लिए रेस्क्यू किए गए पर्यटकों ने बीआरओ का आभार जताया है। दारचा में तैनात पुलिस जवानों ने बारालाचा पहुंचकर रात को जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि दो कारों के फिसलने से सड़क पर जाम लग गया था। इसे बहाल कर पुलिस ने करीब 150 वाहनों को निकाल कर लाया था। इसमें पर्यटकों की संख्या अधिक थी। पुलिस अधीक्षक केलांग मयंक चौधरी ने मनाली-लेह मार्ग मौसम की भांपकर ही सफर करने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Weather: जून में 24 साल बाद शिमला में जनवरी जैसी सर्द रात, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Trending Videos
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : बिंदल

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि दिसंबर, 2022, जनवरी और फरवरी, 2023 महीने में जो अपेक्षित बर्फ और बरसात होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। इससे किसान और बागवानों को नुकसान हुआ।
अप्रैल और मई में लगातार वर्षा और ओलावृष्टि, आंधी तूफान से प्रदेश के किसानों-बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों में तूफान से लोगों के मकानों की छतें उड़ गईं, भारी बारिश के चलते मकान गिर गए हैं। पेड़ करने से गाड़ियों को नुकसान हुआ है। अभी तक लोगों के नुकसान की भरपाई की दिशा में कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार से नुकसान की एसेसमेंट करते हुए किसान-बागवानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें