एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम, जानिए
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 जून से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 11 12 जून को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान रोहड़ू में 10.0, पालमपुर 6.0, भरमौर 6.0, चौपाल 4.2, बिजाही 4.2, कोटखाई 3.5, जोगिंद्रनगर 2.0, शिलारू 1.7, मनाली 1.4, धौलाकुआं 0.5 व सांगला में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 13.9, कल्पा 6.2, धर्मशाला 16.4, ऊना 18.4, नाहन 18.1, केलांग 5.4, पालमपुर 17.0, सोलन 15.4, मनाली 9.1, कांगड़ा 20.3, मंडी 20.7, बिलासपुर 21.7, कुकुमसेरी 7.9, भरमाैर 12.3, सेऊबाग 11.5, धाैलाकुआं 19.8, बरठीं 21.7, कसाैली 17.0, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 12.3 व नेरी में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।