फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बर्फबारी से 228 सड़कें अभी भी बंद, जानें 18 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Fri, 14 Jan 2022 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 16 से 18 जनवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं, प्रदेश में 228 सड़कें बंद रहने से परिवहन निगम के 120 रूट प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
बर्फबारी से चंद्रभागा नदी जमी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान प्रदेश भर में धूप खिली रहेगी। हालांकि 16 से 18 जनवरी तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, प्रदेश के कई इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के नौ दिन बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।  जिला कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई बर्फीले क्षेत्रों में लोग परिवहन सेवाओं, बिजली और पानी से महरूम हैं। जिला शिमला के संपर्क मार्ग अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं। प्रदेश में 228 सड़कें बंद रहने से परिवहन निगम के 120 रूट प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


एनएच 3 सरचू और एनएच 505 लोसर के पास बंद है। कुल्लू में हाइवे-305 बंद है। प्रदेश में 119 ट्रांसफार्मर ठप हैं। उपमंडल के साथ जिला मुख्यालय का संपर्क कट गया है। लोगों को मीलों तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। लाहौल में भी मुख्य सड़कों के साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कें बर्फबारी से अवरुद्ध चल रही हैं। जिला चंबा के बर्फीले इलाकों में बिजली गुल है। लोक निर्माण विभाग ने रविवार तक सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने का दावा किया है। वहीं, चौपाल, रिकांगपिओ और नेरवा के लिए परिवहन निगम की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है।

ल्हासे की चपेट में आने से मनरेगा मजदूर की मौत

वहीं, ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत बारीकलां में बाबड़ी में काम करते समय अचानक ल्हासा गिरने से मनरेगा मजदूर की मौत हो गई। बारीकलां पंचायत में मनरेगा के तहत बाबड़ी में काम करने के दौरान मजदूर ब्रह्मदास (55) पुत्र किरू राम निवासी रामगनगर अचानक ल्हासा गिरने से इसकी चपेट में आ गया। ब्रह्मदास को उपचार के लिए खुंडियां के पनहार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें