फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: दारचा के पास बादल फटने से दो पुल क्षतिग्रस्त, कुछ भागों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 03 Aug 2024 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ केलांग

सार

प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। समेज, बागीपुल, राजबन, चंबा व सगनम गांव के बाद अब दारचा के पास बादल फटने से तबाही हुई है। 
विज्ञापन
दारचा-शिंकुला मार्ग पर फटा बादल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारचा-शिंकुला सड़क पर शुक्रवार देर रात बादल फटने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो पुल टूट गए। इससे दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। दारचा से करीब 16 किलोमीटर दूर बादल फटा, जिससे नाले में बाढ़ आ गई। शुक्रवार देर रात दारचा-शिंकुला मार्ग पर बादल फटने की घटना पर बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि अब पुलों के रखरखाव में तीन दिन का समय लगेगा।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अभी दारचा-शिंकुला सड़क पर आवाजाही न करें। लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि दारचा-सरचू-लेह मार्ग आवाजाही के लिए बहाल है, उसी मार्ग से आवाजाही करें। वहीं, शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश से जिला कुल्लू की लगघाटी के तिउन को जोड़ने वाला पैदल पुल बह गया है। चंबा में भी बारिश से उप तहसील तेलका की दो पंचायतों में एक गोशाला और एक मकान का कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन

राज्य में 191 सड़कें ठप
उधर, जगह-जगह भूस्खलन से शनिवार शाम तक प्रदेश में 114 सड़कें, 163 बिजली ट्रांसफार्मर और 100 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। जिला कुल्लू में 93, शिमला-हमीरपुर में 15-15, मंडी में 37 और चंबा में 3 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। जिला कुल्लू में 82, शिमला में 10, लाहौल-स्पीति में 6 और चंबा में 2 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 

जानें मौसम पूर्वानुमान 
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य के कुछ स्थानों पर 9 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 

चंबा-चुवाड़ी सड़क पर पहाड़ी से अचानक गिरे बड़े-बड़े पत्थर
वहीं चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग जोत के समीप दोपहर 2:00 बजे पहाड़ दरकने के बाद सड़क के बीचोंबीच गिरी चट्टानों के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। सायं चार बजे के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाल किया। उधर, पिछले दिनों बादल फटने के बाद मलाणा गांव का संपर्क कटने से 35 सैलानी फंसे हुए हैं। उन्हें चंद्रखणी से निकालने की तैयारी की जा रहा है।

टापू पर फंसे सात मवेशियों को सुरक्षित बचाया
 मणिकर्ण घाटी के बलाधी गांव में बादल फटने के बाद बने टापू में शनिवार को फिर से बचाव अभियान चलाया गया। नेगी ब्रदर्स रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग के कर्मियों की एक टीम ने टापू पर फंसे मवेशियों को बचाया। लंबे संघर्ष के बाद टीम मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया। नेगी ब्रदर्ज रेस्क्यू टीम के चीफ ऑफिसर छापे राम नेगी ने कहा कि टापू से लोग पहले ही निकाले थे, ऐसे में इनकी देखभाल करने वाला अब यहां पर कोई नहीं बचा था।

 

काजा के सगनम में बादल फटा, महिला की मौत
काजा उपमंडल के सगनम गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई। बादल फटने से बाढ़ के साथ आए मलबे में एक गाड़ी दब गई। मृतक महिला की पहचान जंगमो (55) पत्नी पदम दुर्जे निवासी सगनम के रूप में हुई है। अतिरिक्त उपायुक्त की अगुवाई में उपमंडलाधिकारी नागरिक, नायब तहसीलदार और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक टुकड़ी और पुलिस दल बचाव कार्य में जुट गए हैं।

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.8, कल्पा 15.0, धर्मशाला 19.5, ऊना 24.2, नाहन 23.9, पालमपुर 18.5, सोलन 21.5, मनाली 18.1, कांगड़ा 22.2, मंडी 23.9, बिलासपुर 24.8, हमीरपुर 25, चंबा 23.6, कुफरी 14.8, नारकंडा 13.0, धौलाकुआं 26.7, समदो 16.2, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश दर्ज
शुक्रवार रात को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। जोगिंद्रनगर में 85.0, गोहर 80.0, शिलारू 76.4, पांवटा 67.2, पालमपुर 57.2, धर्मशाला 55.6, चौपाल 52.0, कांगड़ा 46.3, नाहन 24.4, बिलासपुर 43.5, सराहन 15.0, बरठीं 15.4 व भरमौर में 16.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें