फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में माैसम ने बदली करवट: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कोकसर में हल्की ओलावृष्टि

Sat, 24 Oct 2026 01:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू, लाहाैल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं कोकसर में हल्की ओलावृष्टि होने की सूचना है। ताजा बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन
चोटियों पर बर्फबारी, कोकसर में हल्की ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू, लाहाैल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं कोकसर में हल्की ओलावृष्टि होने की सूचना है। ताजा बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि, प्रदेश की राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में दिनभर धूप खिली रही। 

विज्ञापन


Trending Videos

कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 10.5, भुंतर 9.2, कल्पा 3.2, धर्मशाला 13.6, ऊना 14.0, नाहन 14.7, केलांग 0.1, पालमपुर 11.0, सोलन 8.0, मनाली 7.1, कांगड़ा 13.8, मंडी 12.1, बिलासपुर 13.5, चंबा 12.8, कुफरी 8.5, कुकुमसेरी -0.5, सेऊबाग 8.2, सराहन 17.1, पांवटा साहिब 18.0, ताबो 0.9 व बजाैरा में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 26 से 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।  विभाग के अनुसार आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के कुछ भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 25 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति में हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें