फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में तीन अक्तूबर तक बरसेंगे बादल

Wed, 29 Sep 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वहीं, प्रदेश के कुछ मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में एक और दो अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। विभाग ने प्रदेश मैदानी, निचले व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में तीन अक्तूबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
हिमाचल बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में तीन अक्तूबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कुछ मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में एक और दो अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। विभाग ने प्रदेश मैदानी, निचले व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में तीन अक्तूबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, उच्च पर्वतीय भागों में 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में हिमाचल से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल में मानसून सामान्य रहा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार रात को कसौली में 70, जुब्बड़हट्टी 53, घुमारवीं 38, नारकंडा 15, शिलारू 14, शिमला-कुफरी-राजगढ़ 13, जंजैहली 11, जोगिंद्रनगर-धर्मशाला 7, करसोग-ठियोग 6, सरकाघाट-मंडी में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: किसानों से सीधी खरीदकर डिपुओं में मिलेगा सस्ता गेहूं और चावल, हिमाचल सरकार ने लिया फैसला

19 सड़कें ठप, पांच मकान क्षतिग्रस्त
उधर, बुधवार को प्रदेश में छोटी-बड़ी 19 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 6, हमीरपुर में 5, मंडी में 4, कुल्लू में 3 और सोलन में एक सड़क बंद रही। प्रदेश में बुधवार को पांच मकान और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हुए हैं। बुधवार को शिमला में हल्की बूंदाबांदी के बीच बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.8, हमीरपुर 32, कांगड़ा 31.4, भुंतर 31.2, चंबा 31, सुंदरनगर 30.9, सोलन 30, नाहन 28.2, धर्मशाला 27.6, केलांग 23.4, कल्पा 21.5, शिमला 21.4 और डलहौजी में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घनारी में जमींदोज हुआ कच्चा मकान
वहीं, ऊना जिले के विधानसभा क्षेत्र गगरेट के घनारी में कच्चा मकान जमींदोज हो गया। जानकारी के अनुसार घनारी गांव की मनोरमा देवी पत्नी सुभाष चंद का यह मकान था। जोकि पिछले कुछ दिन से खाली था। रोजाना इस्तेमाल की वस्तुएं इस मकान में रखी गई थीं। पिछले दिनों लगातार तेज बारिश के पानी के बहाव से इस मकान को काफी नुकसान हुआ और मंगलवार को यह अचानक गिर गया। राजस्व विभाग नुकसान के आकलन में जुटा है। तहसीलदार घनारी रोहित कंवर ने बताया कि कानूनगो को मौके पर भेजा जाएगा। नुकसान का आकलन करके पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें