दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार वीरवार से मौसम में बदलाव आएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान है। उधर, मंगलवार रात को पांवटा साहिब-देहरा गोपीपुर-बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 23.0, नेरी में 23.7, नाहन में 20.5, कांगड़ा में 18.9, धर्मशाला में 18.8, शिमला-ऊना में 19.0, मंडी में 18.2, मनाली में 11.7, कल्पा में 8.8 और केलांग में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
हिमाचल प्रदेश में एक से 27 मई तक सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में 56 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष मई में 43.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर और ऊना में सामान्य से अधिक तथा बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और सोलन में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई।
ऊना 44.0
नेरी 40.7
सुंदरनगर 39.3
कांगड़ा 38.8
मंडी 38.6
नाहन 36.6
भुंतर 36.0
धर्मशाला 35.0
जुब्बड़हट्टी 33.2
शिमला 29.0
कल्पा 25.4
मैदानों की भीषण गर्मी से राहत पाने और रोहतांग की बर्फीली वादियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन सुहाने सफर का यह उत्साह ट्रैफिक जाम में फंसकर फीका पड़ता नजर आ रहा है। मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया है कि पर्यटकों को घंटों सड़क पर रेंगते हुए सफर करना पड़ रहा है। इस दौरान पर्यटकों को धैर्य बर्फ देखने से पहले ही पिघल रहा है।