फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन करवट बदलेगा माैसम, इन भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 04 Dec 2025 03:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 
विज्ञापन
पांगी के घेपांग घाट स्थित हिमनद झील। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। राज्य में 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से चार स्थानों पर पारा माइनस में और एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर 2.2, भुंतर 1.8, कल्पा -0.6, धर्मशाला 5.8, ऊना 5.8, नाहन 9.1, पालमपुर 4.0, सोलन 2.3, मनाली 2.3, कांगड़ा 4.3, मंडी 4.6, बिलासपुर 6.9, हमीरपुर 4.1, जुब्बड़हट्टी 7.5, कुफरी 5.4, कुकुमसेरी -4.0, नारकंडा 3.4, रिकांगपिओ 2.4, सेऊबाग 0.5, बरठीं 4.6, समदो -3.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.4, नेरी 8.7 और बजाैरा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इन भागों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 और 7 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों के साथ चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 8 से 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सुबह के समय भाखड़ा डैम (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों  और उसके आसपास 4 से 6 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। उसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य में तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरेगा। 
विज्ञापन

12 से 18 दिसंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
विभाग के विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं 12 से 18 दिसंबर तक राज्य के निचले पहाड़ी इलाकों-मैदानी इलाकों और मध्य पहाड़ी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, सप्ताह के कुछ दिनों में राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें