फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: नवंबर में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज, माैसम विभाग ने जारी किए आंकड़े

Sat, 30 Nov 2024 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

नवंबर 2024 में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में नवंबर 2024 के में बहुत कम बारिश हुई। 
विज्ञापन
नवंबर में दर्ज हुई तीसरी सबसे कम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2024 में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। माैसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में नवंबर 2024 के में बहुत कम बारिश हुई। ज्यादातर दिनों में बारिश की गतिविधि कम रही। प्रदेश में नवंबर में साल 1901-2024 की अवधि में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

1925 में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश
नवंबर में सबसे ज्यादा 88.5 मिलीमीटर बारिश साल 1925 में हुई थी। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 1 से 30 नवंबर तक मात्र 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई जोकि सामान्य से 99 फीसदी कम है। जबकि इस अवधि में 19.7 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया। हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, ऊना और चंबा जिलों में नवंबर 2024 में कोई बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानें अगले सात दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान
30 नवंबर से 3 को लाहौल-स्पीति व चंबा सहित किन्नौर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं अगले सात दिनों के दौरान राज्य के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें