फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रात को शिमला का पारा ऊना, कांगड़ा से ज्यादा, दिन में मैदानी जिलों में प्रचंड गर्मी

Mon, 06 May 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रविवार की रात जिला ऊना, कांगड़ा, सोलन और कुल्लू से भी गर्म रही। रविवार को शिमला का न्यूनतम पारा 16.2 रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना का 15.4, कांगड़ा का 15.8, सोलन का 14.0 और कुल्लू का 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
चटक धूप से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में तीन दिन से चटक धूप खिल रही है। मैदानों के अलावा पहाड़ भी खूब तप रहे हैं। रविवार की रात जिला ऊना, कांगड़ा, सोलन और कुल्लू से भी गर्म रही। रविवार को शिमला का न्यूनतम पारा 16.2 रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना का 15.4, कांगड़ा का 15.8, सोलन का 14.0 और कुल्लू का 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज व कल कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। 8 मई को माैसम साफ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


इससे पारा और चढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के तीन क्षेत्रों धौलाकुआं का 39.8, ऊना का अधिकतम पारा 39.2 और बिलासपुर का 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 9 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 9 से 12 मई तक  प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। और बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, नौ से 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

केलांग, कुफरी और कल्पा में भी छूटने लगे पसीने
प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके लाहौल के मुख्यालय केलांग में रविवार को अधिकतम पारा 15.1, शिमला के कुफरी का 21.5, कल्पा का 22.2 और कसौली का 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का पारा 26.6, धर्मशाला का 31.4 और मनाली का 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नारकंडा और भरमौर का पारा भी 21 पार कर गया है। पहाड़ी इलाकों में भी पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें