फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Sat, 14 Feb 2026 02:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 1 जनवरी से 14 फरवरी तक की अवधि के लिए 130.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। 
विज्ञापन
हिमाचल में विंटर सीजन में कम बरसे बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में अभी तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जनवरी से 14 फरवरी तक की अवधि के लिए 130.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 101.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। चंबा जिले में सामान्य से 40, कांगड़ा 18, किन्नाैर 56, कुल्लू 3, लाहाैल 22 व शिमला में 25 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि बिलासपुर में सामान्य से 15, हमीरपुर 19, मंडी 6, सिरमाैर 1, सोलन 36 व ऊना में 71 फीसदी अधिक बारिश हुई है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में धूप खिली रही।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 6.0, भुंतर 4.5, कल्पा -0.2, धर्मशाला 6.0, ऊना 7.4, नाहन 9.9, पालमपुर 7.0, सोलन 4.4, मनाली 2.9, कांगड़ा 6.7, मंडी 6.8, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुकुमसेरी -7.6, सेऊबाग 2.5, बरठीं 5.2, कसाैली 8.7, पांवटा साहिब  9.0, सराहन 4.4, देहरा गोपीपुर 12.0, ताबो -6.6 व नेरी में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

20 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 16 फरवरी तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 16 की रात से राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से राज्य की ऊंची चोटियों पर 17 से 18 फरवरी हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 19 व 20 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने के आसार हैं। वहीं अगले 3-4 दिनों में राज्य में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें