कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 4.8, भुंतर 4.4, कल्पा -1.5, धर्मशाला 6.6, ऊना 7.7, नाहन 9.3, पालमपुर 7.0, सोलन 4.7, मनाली 1.7, कांगड़ा 7.2, मंडी 6.1, बिलासपुर 7.0, जुब्बड़हट्टी 8.6, कुकुमसेरी 6.3, सेऊबाग 3.3, बरठीं 4.6, कसाैली 8.5, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.3, देहरागोपीपुर 9.0, ताबो -5.7 व नेरी में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
17 फरवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 फरवरी तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। 16 और 17 फरवरी को राज्य की ऊंचे पहाड़ी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 4-5 दिनों में राज्य में अधिकतम धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं बिलासपुर, मंडी के कुछ क्षेत्रों में 11 व 12 फरवरी को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
सड़कों को बहाल करने का काम जारी
दो दिन मौसम खराब रहने के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। ऐसे में जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में अवरुद्ध करीब 230 सड़कों को बहाल करने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। वहीं, सोलंगनाला के साथ जलोड़ी व अटल टनल रोहतांग में बडी़ संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।