फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, कोकसर का संपर्क कटा, बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग बंद

Mon, 29 Apr 2024 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग

सार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं अन्य कई भागों में बारिश हुई है। 
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य जगह बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहा। लाहौल के जकशांग नाला में हिमस्खलन से कोकसर का संपर्क कट गया है। बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग भी सभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। अटल टनल और लाहौल घाटी में रविवार रात से जारी बर्फबारी का दौर सोमवार को भी चला। धुंधी से साउथ पोर्टल तक सड़क पर बर्फ की परत जम गई है। वाहनों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा रहा है। चंबा-साहो मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद बन्नू पहाड़ दरकने से दो बाइकों और दुकानों को क्षति पहुंची। प्रदेश में बदले मौसम से अधिकतम तापमान में आठ से दस डिग्री की कमी दर्ज हुई है। प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 2 व 3 मई को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 4 मई को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने की संभावना है। 5 मई तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन



Trending Videos

लाहौल की चंद्राघाटी के जकशांग नाला में सोमवार दोपहर बाद हिमस्खलन गया। इससे कोकसर गांव का संपर्क कट गया है। सुबह के समय कोकसर में सैलानी भी पहुंचे थे लेकिन बर्फबारी को देख उन्हें मनाली भेज दिया था। यातायात बहाल करने के लिए अब फिर से हिमखंड को हटाना पड़ेगा। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में ताजा बर्फबारी होने से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया है। गुलाबा की ओर भी वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद की गई है। उधर, मूसलाधार बारिश के चलते पांगी और भरमौर में दो मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। जिले के 28 गांवों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। सुबह के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। 11:00 बजे के बाद शहर में बादल झमाझम बरसे। दिन में कुछ देर बारिश थमने के बाद शाम को फिर बारिश हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को बारिश दर्ज हुई। है। 

क्षेत्र बर्फबारी सेंटीमीटर में
बारालाचा 20
शिंकुला दर्रा 16
रोहतांग दर्रा 15
अटल टनल 12
कोकसर 10
दारचा 6
सिस्सू 5

 

क्षेत्र अधिकतम तापमान
धौलाकुआं 32.9
नाहन 29.0
ऊना 27.4
कांगड़ा 25.0
धर्मशाला 22.1
बिलासपुर 22.0
सोलन 21.5
मंडी 19.6
चंबा 19.0
हमीरपुर 18.3
शिमला 14.6
मनाली 13.2
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.6, सुंदरनगर 14.4, भुंतर 12.4, कल्पा 5.4, धर्मशाला 16.9, ऊना 17.4, नाहन 17.5, केलांग 2.6, पालमपुर 15.0, सोलन 14.0, मनाली 5.2, कांगड़ा 17.8, मंडी 14.3, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 15.0 , चंबा 13.5, डलहौजी 4.5, जुब्बड़हट्टी 15.4, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 1.8, नारकंडा 8.1, भरमौर 9.0, रिकांगपिओ 8.2, सेऊबाग 11.4, धौलाकुआं 18.2 , बरठीं 15.1, समदो 5.8, कसौली 17.3, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर में  15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें