लाहौल की चंद्राघाटी के जकशांग नाला में सोमवार दोपहर बाद हिमस्खलन गया। इससे कोकसर गांव का संपर्क कट गया है। सुबह के समय कोकसर में सैलानी भी पहुंचे थे लेकिन बर्फबारी को देख उन्हें मनाली भेज दिया था। यातायात बहाल करने के लिए अब फिर से हिमखंड को हटाना पड़ेगा। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में ताजा बर्फबारी होने से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया है। गुलाबा की ओर भी वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद की गई है। उधर, मूसलाधार बारिश के चलते पांगी और भरमौर में दो मार्गों पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। जिले के 28 गांवों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। सुबह के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। 11:00 बजे के बाद शहर में बादल झमाझम बरसे। दिन में कुछ देर बारिश थमने के बाद शाम को फिर बारिश हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार को बारिश दर्ज हुई। है।
क्षेत्र बर्फबारी सेंटीमीटर में
बारालाचा 20
शिंकुला दर्रा 16
रोहतांग दर्रा 15
अटल टनल 12
कोकसर 10
दारचा 6
सिस्सू 5
क्षेत्र अधिकतम तापमान
धौलाकुआं 32.9
नाहन 29.0
ऊना 27.4
कांगड़ा 25.0
धर्मशाला 22.1
बिलासपुर 22.0
सोलन 21.5
मंडी 19.6
चंबा 19.0
हमीरपुर 18.3
शिमला 14.6
मनाली 13.2
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.6, सुंदरनगर 14.4, भुंतर 12.4, कल्पा 5.4, धर्मशाला 16.9, ऊना 17.4, नाहन 17.5, केलांग 2.6, पालमपुर 15.0, सोलन 14.0, मनाली 5.2, कांगड़ा 17.8, मंडी 14.3, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 15.0 , चंबा 13.5, डलहौजी 4.5, जुब्बड़हट्टी 15.4, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 1.8, नारकंडा 8.1, भरमौर 9.0, रिकांगपिओ 8.2, सेऊबाग 11.4, धौलाकुआं 18.2 , बरठीं 15.1, समदो 5.8, कसौली 17.3, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।