Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। यानि इस बार ठंड से राहत मिलेगी ये लग नहीं रहा है। बता दें कि 17 और 18 अप्रैल को बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। 16 अप्रैल से मौसम करवट बदलना शुरू कर देगा। 17 और 18 अप्रैल को बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 और 18 अप्रैल को बिजली कड़कने के साथ अंधड़ आने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
उधर, सचे जोत मार्ग की बहाली के लिए पांगी और चंबा की तरफ से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। पिछले छह महीने से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा मार्ग 15 मई को बहाल हो सकता है। इससे पांगीवासियों को काफी राहत मिलेगी।
रविवार को कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले में रविवार को मौसम साफ बना रहा। मौसम के साफ होने के चलते बागवानों ने राहत की सांस ली है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 16 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 17 और 18 अप्रैल 2026 को किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले दिन की तुलना में चढ़ गया पारा
रविवार को पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान बढ़ गया। शिमला में यह 2.1 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुंदरनगर में 2.2 बढ़कर 28.5, भुंतर में 8.5 बढ़कर 26.5, कल्पा में 3.1 बढ़कर 16.8, धर्मशाला में 2.0 बढ़कर 26.0, सोलन में 0.5 बढ़कर 25.5, कांगड़ा में 2.9 बढ़कर 27.8, ताबो में 1.8 बढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।