फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से सताएगी गर्मी, 23 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान

Sun, 17 May 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में 23 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी। ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले हिस्सों में सोमवार को मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

मौसम साफ रहते बगीचों और खेतों में प्रबंधन का मौका मिल पाएगा।  कृषि और बागवानी विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सूखे मौसम में किसान और बागवान खेतों में बिजाई के साथ बगीचों में छिड़काव का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 13.8, सुंदरनगर 15.7, भूंतर 13.6, कल्पा 7.1, धर्मशाला 15.2, ऊना 18.2, नाहन 22.5, केलांग 3.2, पालमपुर 15.2, सोलन 14.0, मनाली 8.4, कांगड़ा 17.6, मंडी 17.5, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 19.8, चंबा 15.1, डलहौजी 13.6 और कुफरी 10.78 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान शिमला 23.7, सुंदरनगर 33.5, भूंतर 31.0, कल्पा 21.7, धर्मशाला 26.2, ऊना 38.2, नाहन 32.3, सोलन 31.0, बिलसापुर 35.5, हमीरपुर 35.2, चंबा 32.1, डलहौजी 19.1 और केलांग 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें