फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: हिमाचल में तीन अगस्त तक खराब रहेगा मौमस, पांच दिन भारी बारिश-अंधड़ की चेतावनी

Tue, 28 Jul 2020 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में तीन अगस्त तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। राज्य के लिए पांच दिन तक भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 28, 30, 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


जबकि 29 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुल्लू, लाहौल-स्पीति, ऊना, और किन्नौर जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 

उधर, राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम खराब रहा।  प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। ऊना में न्यूनतम तापमान 17.6, भुंतर में 23.3, सुंदरनगर में 22.3, कांगड़ा23.0, चंबा में 22.7, सोलन में 21.4, बिलासपुर में 23.5, हमीरपुर में 23.3, नाहन में 24.8, धर्मशाला में 18.6, केलांग में 12.6, कल्पा में 15.6, शिमला में 17.6 और डलहौजी में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, भुंतर में 34.0, सुंदरनगर में 32.6, कांगड़ा 32.3, चंबा में 31.9, सोलन में 30.0, बिलासपुर में 30.5, हमीरपुर में 30.2, नाहन में 30.6, धर्मशाला में 26.8, केलांग में 25.7, कल्पा में 26.5, शिमला में 23.7 और डलहौजी में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

उधर, बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत घ्याल के टेपरा गांव में रात को हुई भारी बारिश के कारण ग्रामीण हेमराज की गोशाला ढह गई और दो मवेशियों की दबने से मौत हो गई है। प्रशासन की तरफ से नमहोल तहसीलदार विद्या सिंह नेगी ने प्रभावित पशुपालक को 20 हजार की फौरी राहत जारी की है। वहीं, उन्होंने बताया कि बारिश के कारण हेमराज का लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें