फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खुला मौसम, मैदान और पहाड़ तपे, ऊना में पारा 29 डिग्री पहुंचा

Fri, 22 Mar 2019 08:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में मौसम खुलते ही मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र तपना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.7 और शिमला में 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 24 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 25 और 26 मार्च को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26.6, हमीरपुर में 26.2, कांगड़ा में 25.9, सुंदरनगर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

 चंबा में 24.7, नाहन में 24.3, भुंतर में 23.5, सोलन में 22.0, धर्मशाला में 20.2, कल्पा में 12.0, डलहौजी में 11.3 और केलांग में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन


 केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, कल्पा में माइनस 0.8, मनाली में 1.6, कुफरी में 3.5, डलहौजी में 5.9, शिमला में 6.5 और धर्मशाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

प्लम, आड़ू, खुमानी पर ओलों की मार

होली के दिन भी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। शिमला में आठ साल बाद होली के बाद बारिश हुई। इससे पूर्व साल 2011 में होली के दिन बारिश हुई थी। चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को हल्की बर्फबारी भी हुई।

कुल्लू जिला के सैंज घाटी की शैंशर और देहुरीधार पंचायतों में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों से गुठलीदार फल प्लम, आडू़ और खुमानी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलों से पलम के फूल जमीन पर गिए गए। मौसम की मार के चलते इस बार बागवानों को शुरूआत में ही नुकसान उठाना पड़ा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें