फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन ऐसे होगा देश के पहले मतदाता का बूथ में स्वागत

Fri, 22 Mar 2019 07:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
विज्ञापन
श्याम सरन नेगी
विज्ञापन

किन्नौर जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी को लोकसभा चुनाव-2019 और स्वीप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। श्याम सरन नेगी ने सभी जनपदों को लोकतंत्र के पर्व पर अपना योगदान देने और 19 मई को किसी भी सूरत में मतदान कर लोकतंत्र की रक्षा करने की बात कही।

विज्ञापन


कल्पा ब्लॉक के एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर शुक्रवार को देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के निवास कल्पा उनसे शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। श्याम सरन नेगी ने कहा कि देश के सभी लोगों को लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने भारत में सात चरणों में चुनाव आयोजित करवाने पर खुशी जताई। 

विज्ञापन

नेगी ऐसे बने थे देश के पहले मतदाता

श्याम सरन नेगी
जिला प्रशासन किन्नौर 19 मई को कल्पा के पोलिंग केंद्र संख्या 51 पर 102 साल के श्याम सरन नेगी का लाल कारपेट बिछा कर स्वागत करेगा। इस पोलिंग बूथ को जिला प्रशासन ने मॉडल पोलिंग स्टेशन घोषित किया है।

नेगी को किन्नौर क्षेत्र के स्वीप प्रोग्राम का भी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। गौर हो कि वर्ष 1952 में पहली बार आम चुनाव से पूर्व 23 अक्टूबर 1951 को जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में मतदान हुआ था। बर्फबारी का सीजन होने की वजह से किन्नौर में आम चुनाव से पहले ही मतदान कराया गया था।

उस समय श्याम सरन नेगी ने देश में पहला मत डाला था। 12 जून 2010 को तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन बी चावला दिल्ली से कल्पा आकर इनसे भेंट कर उन्हें पुष्प भेंट कर देश के पहले मतदाता होने पर बधाई दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें